Call us 9:00am - 6:00pm

+91-9024234521, 9414402558

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

भारत में चालीस गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कार्य अति शीघ्र आधारशीला

  • Home
  • News & Events
  • भारत में चालीस गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कार्य अति शीघ्र आधारशीला
Awesome Image

भारत में चालीस गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कार्य अति शीघ्र आधारशीला

सादुलपुर 11 जुलाई। चूरू जिले में राजगढ़ तहसील में एक गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण होगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल ने बताया कि पूरे भारत में चालीस गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कार्य अति शीघ्र आधारशीला रखी जाएगी। जिसमें राजस्थान में 3 गुरुकुल विश्वविद्यालय बनने वाले हैं। कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक विजय शुक्ला ने नेतृत्व इसी वर्ष 10 गुरुकुल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जा रही हैं। जिसमें कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर का चयन हुआ है। गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण जनहित और भारत सरकार की राशि व्यय होगी। संचालन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत करेगा। मंच में देश विदेश के प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी राजनीति लोग नेशनल एडवाइजर कमेटी सदस्य मनोनीत है। जिसमें देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी, सावित्री जिंदल, योगी आदित्यनाथ, लक्ष्मी निवास मित्तल , सहित 150 आजीवन राष्ट्रीय सदस्य है। राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि एक गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण में 150 करोड़ रुपए मात्र व्यय होगे। सारे प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे 2085 उच्च स्तर के भारत के बुद्धिजीवी वर्ग देख रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रत्येक गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण में भूमि चयनित कर देने हेतु अनुशंसा की गई। चूरू जिले के लिए चूरू विधायक हरलाल सहारण ने मुख्यमंत्री से त्वरित गति से उपलब्ध कराने हेतु पत्र दिया। चूरू जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बसंत शर्मा भी इस कार्य में लगे हुए है। सोमवार को इसकी विधि पूर्वक सूचना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी। यह जानकारी आज विज्ञप्ति जारी कर राजेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी ने बताई।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91-9024234521, 9414402558

Email us

dspmrvm@gmail.com