Call us 9:00am - 6:00pm

+91-9024234521, 9414402558

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

आज Exodus Day है ! आज ही के दिन हमारे कश्मीरी हिन्दू भाइयों,बहनों,बच्चों और बुजुर्गों को.... हज़ारों निर्मम हत्याओं,बलात्कारों के बाद घाटी छोड़ने के लिए विवश किया गया था !

  • Home
  • News & Events
  • आज Exodus Day है ! आज ही के दिन हमारे कश्मीरी हिन्दू भाइयों,बहनों,बच्चों और बुजुर्गों को.... हज़ारों निर्मम हत्याओं,बलात्कारों के बाद घाटी छोड़ने के लिए विवश किया गया था !
Awesome Image

आज Exodus Day है ! आज ही के दिन हमारे कश्मीरी हिन्दू भाइयों,बहनों,बच्चों और बुजुर्गों को.... हज़ारों निर्मम हत्याओं,बलात्कारों के बाद घाटी छोड़ने के लिए विवश किया गया था !

आज Exodus Day है ! आज ही के दिन हमारे कश्मीरी हिन्दू भाइयों,बहनों,बच्चों और बुजुर्गों को.... हज़ारों निर्मम हत्याओं,बलात्कारों के बाद घाटी छोड़ने के लिए विवश किया गया था !
         कश्मीर की हिन्दू स्त्री को जेहादियों ने मृत पति के गर्म लहू से भीगे हुए चावलों को खाने के लिए मजबूर किया ! दर्जनों जेहादियों द्वारा बलात्कार के बाद एक 22 साल की हिन्दू बेटी को आरे से वाकायदा बीच से चीरा गया... चौराहे पर नंगा शरीर घण्टों पड़ा रहा ! अनन्तनाग में टीका लाल टपलू जी के माथे में कील ठोक के मारा गया... उनके पुत्र को अनन्त यातनाओं के बीच बाप पर असीम अत्याचारों को देखने के लिए मजबूर करने के बाद मार दिया गया...  श्रीनगर आल इंडिया रेडियो के लासा कौल, सेशन जज गंजु को पॉइंट ब्लैंक उड़ा दिया गया... देश खामोश रहा !
        क्या लिखें... 19 जनवरी 1990 की कहानी ! 25000 हज़ार मस्जिदों से समवेत अल्लाह हु अकबर ! सुबह तक घाटी छोडने का अल्टीमेटम ! हिन्दू स्त्रियां घाटी में छोड़... पुरुषों को घाटी छोड़ने का आतंकी अट्टहास ! निशात बाग में LIC के बिहार निवासी दो प्रशासनिक अधिकारियों को लकड़ी की छोटी सी पोस्ट में बन्द कर आग लगा देने का दुर्दांत दुष्कर्म ! बस की प्रतीक्षा कर रहे निहत्थे वायुसैनिकों की हत्या !
           सैकड़ों कनाल भूमि के मालिक कश्मीरी हिंदुओं, सेब के बागों के मालिक,अति उच्च शिक्षित... प्राध्यापकों और घाटी को समृध्दि देने वाले कश्मीरी हिंदुओं को तबी नदी के किनारे.. साँप... जानवरों वाले जम्मू के क्षेत्रों में टेंटों में रहने के लिए मजबूर किया गया ! शेष देश के हम स्वार्थी हिन्दू सोते रहे ! किसी ने वह आर्तनाद नहीं सुना.... एक पीढ़ी तो टेंटों में ही खत्म हो गयी !
              नीचे का चित्र महज़ एक पेंटिंग नहीं है, दर्द का महासागर है,ज़रा गौर से हिन्दू स्त्री के माथे पर गड़ा खंजर देखिये... खंजर के ऊपर मस्जिद के वह लाउडस्पीकर देखिये... जिन्होंने एक साथ हाहाकारी चेतावनी देकर हमे वहां से भागने को मजबूर किया... AK-47 देखिए...
      नीचे कश्मीरी पंडितों के जलते घर और मन्दिर देखिये... रोता हुआ शंकराचार्य का मंदिर देखिये... खीर भवानी देखिये ! सिर पर अपना सामान उठाये हुए... घाटी से भागते बेबस कश्मीरी हिंदुओं को देखिये...
          खंजर मारी गई कश्मीरी हिन्दू बेटी की आंखों से बहते हुए आंसू देखिये... कश्मीरी हिन्दू बेटियों की पहचान... लंबे कर्णफूल देखिए !! डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच जम्मू कश्मीर भारत

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91-9024234521, 9414402558

Email us

dspmrvm@gmail.com